बदमाशों पर अंकुश लगाने पुलिस ने की कॉम्बिंग गश्त, आधी रात को 191 पहुंचे हवालात
ग्वालियर। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार सोमवार की दरम्यानी रात कॉम्बिंग गश्त की। पुलिस ने जब बदमाशों के घर का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खोलते ही पुलिस ने बदमाशों की गर्दन नापी और उन्हें थाने पहुंचाया। गश्त के दौरान जो भी बदमाश जिस हालत में पुलिस को मिले उसे उठा लाई। इस दौरान कई बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन पहले से अलर्ट पुलिस ने किसी को मौका नहीं दिया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने जिलेभर से 191 बदमाशों को पकडकर हवालात पहुुंचाया, इस दौरान करीब 270 गुंडे व हिस्टीशीटर चेक किए।
आमजन चैन से रहें और बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे, इसके लिए बीती रात जिले में पुलिस ने कॉॅिबंग गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने उन बदमाशों को पकड़ा जो कई सालों से पुलिस को चकमा दिए हुए थे। वहीं पुराने गैंगस्टरों और बदमाशों को पुलिस ने चेक कर उनकी जानकारी जुटाई, जिससे वह पुनरू वारदातों में शामिल न होने पाए। बीती रात किए गए गश्त में पुलिस 191 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 270 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया, जिसमें जिले के विभिन्न थानों से 105 स्थाई एवं 86 गिरफ्तारी वारंटियों को हवालात में पहुंचाया है और 270 गुण्डा, हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक। गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना करहिया एवं मोहना द्वारा 1-1 मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही 1 सट्टे का मामला दर्ज किया है। वहीं शहर एवं देहात के विभिन्न थानों में धारा 107, 116 जाफौ में 6 कार्रवाई की है।
अभियान में किसी तरह की कमी न रहे, इसे देखते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर के साथ ही अन्य अफसरों ने कॉम्ंिबग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिस थाने की कार्रवाई में कमी दिखी, तुरंत ही उस क्षेत्र में पहुंचकर अफसर और जवानों को कसा। जिसके बाद कार्रवाई गति पकड़ गई। इस दौरान फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि जनता चैन से रहे और बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे, इसके लिए पुलिस का यह अभियान लगातार चलेगा। बीती रात चले अभियान में पुलिस ने कुल 191 बदमाशों को पकड़ा है, 270 गुंडे व हिस्टीशीटर चेक किए हैं।