sandhyadesh

आशुतोष माहेश्वरी भी चेंबर चुनाव लड़ने को आतुर, मेलजोल बढ़ाया

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनाव में भले ही अभी समय हो, लेकिन व्यापारी नेताओं में पदाधिकारी बनने के लिये भागदौड़ व अपने अपने हाउसों में संपर्क बढ़ा दिया गया है। चेंबर के व्हाईट और क्रियेटिव दोनों हाउसों के कर्ता धर्ताओं से चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यापारी नेता अपनी उम्मीदवारी फाइनल कराने की जोड़तोड़ में लगे हैं। 
अब व्हाईट हाउस से अब एक नया नाम आशुतोष माहेश्वरी का भी सामने आया है। आशुतोष संयुक्त अध्यक्ष पद पर सीधे एन्ट्री मारने की सोच रहे है, वह दो बार कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं। इसी कारण अब उनकी चुनाव लड़ने की पात्रता भी ओ.के. हैं। आशुतोष माहेश्वरी ने पिछले कई दिनों से चेंबर के सदस्यों से लेकर व्हाईट हाउस के रणनीतिकार अरविंद अग्रवाल, जीएल भोजवानी, डा. वीरेन्द्र गंगवाल के यहां अपनी आवाजाही बढ़ा दी है। वैसे वह भाजपा से मूल रूप से जुड़े हुये है और इस बार उन्होंने भाजपा महामंत्री व भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के लिये काफी जोर मारा था, लेकिन जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की पुख्ता दावेदारी के चलते उनका नाम नहीं आ पाया था। आशुतोष माहेश्वरी वैसे न्यायिक परिवार से जुड़े है इसीलिये उनके स्वयं के व्यक्तिगत संबंध भी सभी से हैं। इसी कारण उनकी इच्छा है कि वह चेंबर की राजनीति के माध्यम से अपनी प्रभावशाली उपस्थिति व्यापारी जगत व भाजपा की राजनीति में बनायें। हालांकि उनकी व्हाईट हाउस से उम्मीदवारी अभी तय नहीं है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि व्हाईट हाउस का पैनल जब घोषित होगा, तो उसमे उनका नाम अवश्य होगा। 
हां मेरी इच्छा हैं चेंबर पदाधिकारी बनने कीः आशुतोष 
चेंबर के कार्यकारिणी सदस्य रहे आशुतोष माहेश्वरी ने कहा कि वह इस बार व्यापार व उद्योग जगत से जुड़े व्यापारियों भाइयों के लिये चुनाव मैदान में व्हाईट हाउस से उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा व्यापार व उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये काफी कुछ करने की है और व्यापार जगत की आवाज उठाने व उनके हित के लिये वह हमेशा तैयार रहेंगे। 

posted by Admin
96

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->