sandhyadesh

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के लिए निगमायुक्त सख्त, लापरवाह अधिकारियों को दिए नोटिस

ग्वालियर । सीएम हेल्पलाइन कें अंतर्गत सीवर एवं पानी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से हर हाल में संतुष्टि के साथ समय सीमा में निराकरण किया जाना है, यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करे। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने समय सीमा बैठक में सभी विभाग अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मार्च माह की कुल 4832 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसमें से 37 प्रतिशत सीएम हेल्पलाइन का निराकरण किया गया है। जिसमें स्थाई अतिक्रमण, भवन अनुज्ञा, जन्म मृत्यु पंजीयन, राजस्व, सिविल, सीवेज एवं साफ सफाई की अधिक शिकायतें मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही स्थाई अतिक्रमण एवं भवन अनुज्ञा की प्राप्त शिकायतों के निराकरण में लापरवाही करने पर सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल का एक इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए। बैठक में सीवर से संबंधित प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान पाया कि 943 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से कुछ ही समस्याओं का निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएचई के उपयंत्री संदीप श्रीवास्तव, उपयंत्री रामसेवक शाक्य, उपयंत्री सूरज प्रताप सिंह का मार्च माह का वेतन आहरण न करने का नोटिस एवं उपयंत्री शिवेन्द्र सिंह जादौन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्देशित किया सभी संबंधित अधिकारी क्षेत्र में रहकर सीएम हेल्पलाइन का निराकरण संतुष्टि के साथ करायें तथा जियो टैगिंग फोटो भेजें। 
बैठक में टीएल के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान टीएल प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण नहीं करने पर मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव का एक इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सिविल नगर निगम की शिकायतों को संतुष्टि से बंद नहीं कराने पर जेड ओ अनिल श्रीवास्तव का दो दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही सम्पत्तियों की जियो टैगिंग की समीक्षा के दौरान कार्य में प्रगति न होने पर सम्पदा अधिकारी श्री मनीष यादव का मार्च माह का वेतन आहरण न करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्प लाइन पर आई शिकायतों को अटेंड नहीं करने पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपांशु धर्मेन्द्र को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
समय सीमा बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि निगम की सम्पत्तियों सूची बनाएं जिससे वाटर हार्वेस्टिंग की जा सके। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए शीतल जल प्याऊ लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही  ई ऑफिस की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि अब सभी फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही आयें। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जर्जर भवन की सूची बनायें तथा आवश्यक कार्यवाही करें। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

posted by Admin
70

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->