sandhyadesh

नेतृत्व सक्षम हाथों में हो तो विकास सुनिश्चित है: पूर्व सांसद शेजवलकर

- वार्ड 55 में  सीसी सड़कों का लोकार्पण एवं 21 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण
ग्वालियर। शहर के वार्ड 55 में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को खजांची बाबा पर सभापति निधि द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अनेक सीसी सड़कों का लोकार्पण एवं 21 दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि वार्ड 55 के इस क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं, और सभापति मनोज तोमर की सक्रियता के चलते वार्ड में पानी सीवर एवं सड़क की समस्याओं का निराकरण हुआ है और निरंतर क्षेत्र का विकास कार्य चलता ही रहेगा। उन्होंने कहा कि नेतृत्व यदि सक्षम हाथों में हो तो विकास सुनिश्चित होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सभापति मनोज तोमर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूं हमारे यहां जो भी क्षेत्र की किसी भी समस्या के लिए आता है मैं लगातार विकास के लिए निगम प्रशासन जिला प्रशासन एवं शासन तक प्रयास कर समस्या का निराकरण करने के लिए संघर्ष करता हूं आज इसी का परिणाम है कि क्षेत्र में विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पास में ही शहर का सबसे बड़ा कचरा डंपिंग क्षेत्र था जिसे मैं खत्म कराया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंझवार, लियाकत चाचा, अख्तर अली, अशोक खान, सलीम अब्बासी, यूनुस रजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी मित्तल ने किया। 

21 दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं सभापति मनोज तोमर द्वारा दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने के लिए 21 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण किया गया। जिसमें  कपिल राठौर, धीरज वर्मा, महेश पाल, अर्जुन सिंह कुशवाह, हल्के सिंह कुशवाह, श्रीमती मंजू प्रजापति, भविष्य रजक, कौशल पांडे, वारिस हुसेन, हरीसिंह, सुरेश वर्मा, सुश्री मोहिनी कुशवाह, करन सिंह, राकेश प्रजापति, राम अवतार सिंह तोमर, राजा जोशी, यूनुस खॉन, सुंदरलाल कुशवाह, जाहिर हुसैन, लक्ष्मण जाटव सहित अन्य दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण की गई।


posted by Admin
82

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->