sandhyadesh

भगवान श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव 2026 के संयोजक बनने पर श्याम श्रीवास्तव का हुआ सम्मान


ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार, समाज सेवी एवं समाज के विभिन्न संगठनों में अपनी पहचान बना चुके ,सत्ता सुधार के संपादक, प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय प्रभारी श्याम श्रीवास्तव को भगवान  श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव वर्ष 2026 के लिए संयोजक बनाए जाने पर ईष्ट मित्रों द्वारा बधाई दी गई। सर्वप्रथम श्याम श्रीवास्तव ने दौलत गंज स्थित चित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त जी को माल्यार्पण कर भगवान चित्रगुप्त एवं परिवार से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात भारत विकास परिषद शाखा सहयोग के सदस्यों ने जाकर उनके चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव 2026 के संयोजक बनाए जाने बधाई दी। संयोजक श्याम श्रीवास्तव को फूलमाला पहनाकर सभी सदस्यों ने स्वागत किया ।
स्वागत की कड़ी में प्रमुख रूप से भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के ग्वालियर जिला संभागीय अध्यक्ष अशोक गर्ग द्वारा श्याम श्रीवास्तव को फूल माला दुपट्टा एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। साथ ही भारत विकास परिषद शाखा सहयोग के रवि गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, दिनेश चंद्र बंसल, सुभाष अग्रवाल ने श्याम श्रीवास्तव को श्रीफल, दुपट्टा एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही वहां पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी जी , हकीम देवी राम प्यारी न्यास के सचिव श्री अरुण कुलश्रेष्ठ, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत खरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, रवि श्रीवास्तव,संजय सक्सैना का भी शाखा सहयोग द्वारा पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया। उपस्थित सभी ने श्याम श्रीवास्तव को भगवान श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव 2026 के संयोजक बनने पर बधाई दी।

posted by Admin
61

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->