sandhyadesh

व्हीलचेयर अल्टीमेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज सुबह से शुरू हुए मैच, देररात तक चले, पुरूषों के साथ महिला दिव्यांगों ने भी दिखाया दमखम



ग्वालियर। अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण संस्थान में गुरू वार सुबह
व्हीलचेयर अल्टीमेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। सुबह आठ बजे सबस पहले पुरूष वर्ग के मुकाबले शुरू हुए। पहला मैच गुजरात और पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें गुजरात ने 3 के मुकाबले 10 अंक हासिल कर पंजाब को बुरी तरह पटखनी दी।
अगला मैच हरियाणा एवं महाराष्ट्र के बीच खेला गया,जिसमें 1 के मुकाबले 10 अंक हासिल कर इकतरफा जीत दर्ज की। व्हीलचेयर अल्टीमेट की इंडिया टीम ने राजस्थान को 10-3 से हराया। यूपी ने उत्तराखंड को कांटे के मुकाबले में 8-7 से हराया। गुजरात ने दिल्ली को 10-6 से हराते हुए अपने दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज की। इंडिया टीम ने मध्यप्रदेश को भी 10-4 से हराया। हरियाणा ने पंजाब को 10-2 से तथा महाराष्ट्र ने दिल्ली को 10-1 के बुरी तरह हराया। महिला वर्ग में उत्तराखंड ने  हरियाणा को 9-2 से हराया। वहीं दिल्ली ने गुजरात को 7-0 से हराया।
शुभारंभ अवसर पर मुंबई से आईं अतिथि उपाध्याय फाउंडेशन की प्रकृति मिश्रा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर के बहुत ही खूबसूरत और सर्वसुविधायुक्त परिसर में यह व्हीलचेयर अल्टीमेट की पहली नेशनल चेंपियनशिप हो गई है। खिलाड़ियों के लिए जरूरत की सभी सुविधाएं भी जुटाई गई हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी निजी पहचान के साथ इस खेल को आगे ले जाएंगे। मुंबई से ही आईं पुष्णामी कस्तूरी ने कहा कि ग्वालियर का यह खेल परिसर दिव्यांगों क ी प्रतिभा निखारने के लिए एक बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म हैं। उम्मीद है आप सभी इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। आरंभ में उमोया फाउंडेशन के फाउंडर एवं टूर्नामेंट के कोर्डिनेटर आदित्य केवी एवं सुनील चौधरी डॉ अजय शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। रेफरी मोहित थे। श्रेया सक्सेना एवं शुभम चौधरी ने निर्विवाद रूप से शानदार स्कोरिंग की।

posted by Admin
69

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->