sandhyadesh

27वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 मार्च को

ग्वालियर। नारायण वृद्धाश्रम जागृति नगर लश्कर संस्था पिछले 27 वर्षों से सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करती आ रही है। इस बार 27वां सामूहिक विवाह 14 मार्च को होगा। 12 मार्च को सगाई और 13 मार्च को हल्दी मेहंदी कार्यक्रम होगा। जिसमें सभी 11 जोड़ों को वस्त्र, लंहगा चूनरी, ज्वेलरी भेंट की जाएगी ताकि सभी जोड़े बारात वाले दिन तैयारी से आएं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कमल माखीजानी, श्रीमती समीक्षा गुप्ता उपस्थित रहेंगे। ग्वालियर में सबसे पहले नारायण वृद्धाश्रम खोलने का संकल्प श्रीमती लक्ष्मी गर्ग ने लिया और आज उनकी बहू उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके संकल्पों को पूरा करने का काम कर रही है। आश्रम में वर्तमान में 38 वृद्धजन निवासरत है जो समाज और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चल रहा है। विवाह में सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान देने के साथ कई संस्थाएं भी अलग से उपहार भेंट करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील नारायण दास प्रजापति, आर के पठेजा, उमेश गुप्ता, शीतल अग्रवाल, रोमा अरोरा, नीता सिंगल, लता अग्रवाल, रेणू चड्डा, रेखा पवार, इंद्रा मंगल, ममता मंगल, शिवांगी अग्रवाल, वंदना खटीक, स्मृति सिंह, ममता कुशवाह, जयंती पाल, ममता शर्मा आदि ने की हैं।

posted by Admin
77

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->