अग्र मिलन ग्रेटर की 571वीं साप्ताहिक सभा 15 को
ग्वालियर। अग्र मिलन ग्रेटर की 571वीं साप्ताहिक सभा एवं मिनी परिचय सम्मेलन रविवार 15 मार्च को प्रातः 8.30 से 10 बजे तक अनिल, साधना अग्रवाल सिंघई (गोहद वाले) द्वारा लेडीज पार्क छत्री बाजार लश्कर में रखा गया है। अग्र मिलन के डॉ रामबाबू गोयल ने बताया कि बैठक में विवाह योग्य बच्चे बच्चियों के बायोडाटा का भी अग्रबंधुओं द्वारा वाचन किया जायेगा।