ग्वालियर के समग्र विकास पर केंद्रित “विजन डॉक्यूमेंट 2047” मे योजना के साथ हो विकास :- ओ एन शर्मा

ग्वालियर। अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) से संबद्ध ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन (GMA) द्वारा आयोजित मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत “Vision Document for Gwalior 2047” विषय पर एक विचारोत्तेजक प्रस्तुतिकरण का आयोजन होटल लैंडमार्क NX में किया गया।

कार्यक्रम मे पधारे हुए लोगो का स्वागत करते हुए GMA के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा की यदि ग्वालियर बदलना है तो खुद क़ो बदलना होगा अधिकारों की बात भूलकऱ कर्तव्यों की लड़ाई जारी करनी होंगी पद क़ो प्रतिष्ठा या व्यवसाय का माध्यम न बनाकर उसे सेवा के लिए एक साधन मानना पड़ेगा तभी हम दूसरे विकासशील देशो क़ो पछाड़ पाएंगे 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री ओ.एन. शर्मा जी, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा विशिष्ट अतिथि वक्ता श्री विष्णु पहाड़िया जी, अर्बन प्लानर रहे। दोनों विशेषज्ञों ने ग्वालियर के दीर्घकालिक एवं सतत विकास की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आधारभूत संरचना, शहरी नियोजन, यातायात, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं के भविष्यगत आयामों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
जिसमे प्रमुख बिंदु आगामी चर्चा के साथ सभी के विचार लेने पर विजन 2047 के प्रमुख बिन्दुओ मे शामिल किया जायेगा 
1 पहले सभी की रायशुमारी से प्लानिंग फिर उस पर कार्य 
2 वाहनों की संख्या क़ो बांधा नहीं जा सकता है लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था क़ो मजबूत करना होगा 
3 ग्वालियर के जो लोग ग्वालियऱ मे शिक्षा लेकर देश दुनिया मे ग्वालियर क़ो गौरवान्वित कर रहे है उन सभी से ग्वालियर के संबंध मे ब्रांडिंग के प्रयास 
4ग्वालियर के हेरिटेज और उसकी खुशबू दूर दराज तक फैलाने के लिए खुद ब्रांड एम्बेसेडर बनकर उस हेरिटेज क़ो दुनिया के सामने लाना होगा 

इस विषय पर अर्बन विकास के विशेषज्ञ विष्णु पहरिया ने वर्ष 2047 तक ग्वालियर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने हेतु रणनीतिक योजना, नीति निर्माण तथा जनसहभागिता के महत्व पर विशेष बल दिया। 
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित GMA सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने विषय पर सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने विचार एवं सुझाव भी साझा किए।
कार्यक्रम मे GMA अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खालिद रहमान, मानसेवी सचिव श्याम अग्रवाल, अशोक शर्मा, रामकुमार गोयल, संदीप गाबरा, आशीष अग्रवाल,विनीत त्रिपाठी संजीव सिंह, राहुल शर्मा, राजीव द्विवेदी, जयदीप सिंह, मनोज अग्रवाल, राघव अग्रवाल, पंकज शर्मा, संतोष अग्रवाल, कमल गोयल राजन अग्रवाल डॉ राघवेंद्र मिश्रा तनिष्क गोयल आदि सदस्य उपस्तिथ थे 
इस कार्यक्रम के अंत मे GMA सदस्यों के परिजनों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल शहर के भविष्य को लेकर एक सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है, बल्कि ग्वालियर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

posted by Admin
43

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->