डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे: सत्येन्द्र शर्मा

ग्वालियर। शहीद भगत सिंह मंडल में वार्ड क्रमांक 25 के पोलिंग नं 83 पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर के उपाध्यक्ष एवं शहीद भगत सिंह मंडल के प्रभारी सत्येन्द्र शर्मा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे, जब देश का विभाजन हुआ, तब उन्होंने बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का उनका दृढ़ विश्वास था कि एक स्वतंत्र भारत में दो विधान (संविधान), दो प्रधान और दो निशान (झंडा) नहीं चल सकते। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए, उन्होंने जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों के साथ पूरी तरह से जोड़ने का ऐतिहासिक कदम उठा कर भारत माता की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित हमेशा व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर होना चाहिए। उनका अदम्य साहस और देशभक्ति की भावना आज भी करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करती है। आज के दिन, आइए हम सब मिलकर उनके दिखाए रास्ते पर चलने और देश की एकता व संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लें।पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश दुबे, मंडल महामंत्री शेरसिंह नरवरिया, कार्यालय मंत्री अवधेश पटसारिया, युवा नेता सक्षम मिश्रा पोलिंग के अध्यक्ष बृजेश शर्मा, अनिल बजाज, साहिल शर्मा, श्याम कुमार दीक्षित आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->