गुरुदेव अर्जन सिंह के शहीदी दिवस पर सिख फॉरम ग्वालियर ने किया सेवा कार्य बाटा ठंडा शरबत


शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी पर्व पर छबील सेवा आयोजित

ग्वालियर, । सिख फोरम ग्वालियर द्वारा शहीदों के सरताज पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी पर्व को समर्पित छबील (ठंडा शरबत वितरण) सेवा का आयोजन सरदार उपजिंदर सिंह की टीम द्वारा आज दाता बंदी छोड़ द्वार, रायरू मार्ग, पुरानी छावनी, ग्वालियर पर किया गया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा यह द्वार सिख संगत को "दाता बंदी छोड़ द्वार" के रूप में समर्पित किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे अरदास के साथ हुआ, जिसके उपरांत राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने छबील सेवा का लाभ प्राप्त किया तथा गुरु अर्जन देव जी महाराज की महान शहादत, सेवा, सहनशीलता एवं मानवता के संदेश को स्मरण किया।

इस अवसर पर संगत ने गुरु साहिब के बताए सेवा, त्याग एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ के बाबा गुरप्रीत सिंह जी अपने सेवादारों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->