मैटर ने मध्यप्रदेश में अपनी उपस्थिति और मज़बूत करते हुए, जबलपुर में शुरू किया दूसरा एक्सपीरियंस हब
मैटर ऐरा- भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक अब और करीब
जबलपुर: जबलपुर सिर्फ चलता नहीं, यह टिकता है, बदलता है और आगे बढ़ता है। अपनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों और शिक्षा, वाणिज्य एवं उद्योग के विकसित होते परिवेश के साथ, यह शहर सदैव मध्य भारत की विकास गाथा का केंद्र रहा है। आज, उस विरासत ने एक नई और शक्तिशाली करवट ली है ऐरा (AERA) 5000+ के लॉन्च के साथ, जो भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक है। यह लॉन्च मैटर (MATTER) के लिए एक ऐतिहासिक पल है। यह वह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पॉवरहाउस है, जिसने ऐरा को बनाया है। यह मध्यप्रदेश में मैटर का दूसरा एक्सपीरियंस हब है, जो पूरे राज्य में ऐरा को सुलभ बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है।
पूरी तरह भारत में डिज़ाइन और निर्मित, ऐरा में हाइपरशिफ्ट तकनीक है, एक 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जो खासतौर पर इलेक्ट्रिक मोटरबाइक के लिए विकसित किया गया है। यह राइडर्स को गियर बदलने का वह रोमांच देता है, जो वे हमेशा से पसंद करते आए हैं, साथ ही इलेक्ट्रिक की शांत शक्ति, स्मूद टॉर्क और दक्षता भी प्रदान करता है ऐरा
ऐरा की कीमत 1,93,826 रुपए (एक्स-शोरूम) है और बुकिंग www.matter.in पर उपलब्ध है। यह लॉन्च जबलपुर के लिए एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समय पर आया है, जब शहर तेज़ी से बुनियादी ढाँचे के विकास, बढ़ती उद्यमशीलता की भावना और आधुनिक मोबिलिटी समाधानों को अपनाने की दिशा में अग्रसर है।
कुमार प्रसाद तेलिकेपल्ली, संस्थापक और ग्रुप सीटीओ, मैटर ने कहा, “मध्यप्रदेश में हमारा दूसरा एक्सपीरियंस हब खोलना इस राज्य की ऐरा के प्रति ललक का स्पष्ट संकेत है। जबलपुर एक ऐसा शहर है, जो सम्मान का पात्र है, रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण, आर्थिक रूप से सक्रिय, और ऐसे राइडर्स का घर, जो परफॉर्मेंस की असली कद्र जानते हैं। मध्यप्रदेश हमेशा से एक ऐसी भूमि रहा है जो दृढ़ता, संस्कृति और आकांक्षा से भरपूर है, और जबलपुर के साथ हम उस वादे को और गहरा कर रहे हैं। ऐरा के साथ हम एक ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश कर रहे हैं, जो शक्तिशाली होने के साथ-साथ परिचित भी लगती है। यह हमारे स्वदेशी गियरबॉक्स और लिक्विड-कूल्ड पॉवरट्रेन से लैस है, जो इस शहर के राइडिंग, काम करने और बढ़ने के अंदाज़ से मेल खाती है।”
“जबलपुर में मैटर का क्रांतिकारी अनुभव लाना हमारे लिए गर्व का पल है। यह शहर सतत मोबिलिटी के एक नए अध्याय के लिए तैयार है और ऐरा के साथ हम कुछ ऐसा पेश कर रहे हैं जो परफॉर्मेंस, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी को बेमिसाल तरीके से जोड़ता है। शहर के राइडर्स को ऐरा का अनुभव और करीब से देने के लिए, ग्राहक हमारे एक्सपीरियंस हब, खसरा नं. 204/1, शॉप नं. 5, कृषि उपज मंडी रोड, ओपोजिट IOC पंप, जबलपुर पर आ सकते हैं।” यह बात कही श्री अमन मित्तल और श्री किशोरी लाल अग्रवाल, डीलर प्रिंसिपल्स, मैटर एक्सपीरियंस हब, जबलपुर ने।
ऐरा 5000+ भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक भी है जो लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ आती है, जो राइडर्स को मन की शांति देती है। मैटर का इन-हाउस दृष्टिकोण- पॉवरट्रेन और बैटरी की डिज़ाइनिंग से लेकर गियरबॉक्स और सॉफ्टवेयर तक कंपनी को गुणवत्ता और परफॉर्मेंस पर पूरा नियंत्रण देता है। भारतीय सड़कों, मौसम और राइडिंग आदतों के लिए बनी ऐरा हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।
मैटर ऐरा- शिफ्ट. ट्विस्ट. थ्रिल.
जबलपुर के मध्यप्रदेश में मैटर के दूसरे एक्सपीरियंस हब के रूप में ऐरा यात्रा में शामिल होने के साथ, कंपनी मध्य भारत में अपनी उपस्थिति और गहरी करती जा रही है, जहाँ इलेक्ट्रिक मिलती है गियर से, और टेक्नोलॉजी मिलती है कंट्रोल से। अब बारी है जबलपुर की, शिफ्ट आगे ले जाने की।
ऐरा 5000+ की प्रमुख विशेषताएँ:
हाइपरशिफ्ट गियरबॉक्स: पूर्ण नियंत्रण के लिए 3 राइड मोड के साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
लिक्विड-कूल्ड पॉवरट्रेन: जबलपुर की गर्मी और उमस में भी मोटर को बेहतरीन तरीके से चालू रखता है
स्मार्ट 7" टचस्क्रीन डैशबोर्ड: नेविगेशन, म्यूज़िक, राइड डेटा और वायरलेस ओटीए अपडेट
5केडब्ल्यूएच बैटरी पैक: 172 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज, आईपी67-रेटेड धूल और पानी से सुरक्षा के साथ
5 एम्पियर चार्जिंग: ऑन-बोर्ड चार्जर से कहीं भी चार्ज करें और 1 लाख+ चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुँच पाएँ
तेज़ त्वरण: 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा सिर्फ 2.8 सेकंड में
सुरक्षा और आराम: एबीएस के साथ डुअल डिस्क ब्रेक, डुअल सस्पेंशन और पार्क असिस्ट
मैटरवर्स मोबाइल ऐप: लाइव ट्रैकिंग, रिमोट लॉक/अनलॉक और राइड हिस्ट्री
स्मार्ट की: कीलेस स्टार्ट और अनलॉक
स्वामित्व की कम लागत: मात्र 25 पैसे प्रति किलोमीटर, रोज़ाना सवारी के तीन साल में 1 लाख रुपए तक की बचत