राकेश अग्रवाल रोम का प्रचार अभियान भी तेज, घर घर मिल रहे
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में क्रियेटिव हाउस से मानसेवी सचिव पद के उम्मीदवार डा. राकेश अग्रवाल (रोम कम्प्यूटर) ने भी अपने प्रचार अभियान की तेज शुरूआत कर दी है। राकेश अग्रवाल ने अपने प्रचार अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न बाजारों में संपर्क किया और विभिन्न समूहों में बैठक की।
राकेश अग्रवाल ने कहा कि वह चेंबर के आम सदस्यों की आवाज उठाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने उपाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान भी चेंबर को नई ऊंचाईयां दी। ज्ञांतव्य है कि अग्रवाल समाज के गत वर्ष हुये एक कार्यक्रम में वह मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को बुलाकर समाज में अपनी छाप छोड़ चुके है। अभी हाल ही में उन्होंने अग्रवाल समाज के रीति रिवाजों को लेकर धरोहर का अनूठा कार्यक्रम भी आयोजित किया था।