कार्यों में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगीः निगमायुक्त

ग्वालियर। शहर के विकास और पर्यावरण सुधार को लेकर नगर निगम प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मंगलवार को पीआईयू सेल एवं एनकेप में चल रहे विकास कार्यांे को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निगम आयुक्त ने कहा कि शहर विकास और वायु प्रदूषण को कम करने से जुड़े सभी प्रोजेक्ट्स को तय समय सीमा के भीतर ही पूरा किया जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निगम मुख्यालय स्थित आयुक्त कक्ष में पीआईयू सेल एवं एनकेप से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कन्वेंशन सेंटर के बचे हुए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न चैराहों के विकास कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि शहर को सुंदर बनाने के लिए चैराहों के निर्माण कार्य को तेज गति से कराया जाए। साथ ही सेल्फी पाइंटों की रिपेयरिंग का कार्य तेज गति से किए जाएं। बैठक में निगम आयुक्त ने एसपी ऑफिस से विवेकानंद चैराहा तक की सड़क निर्माण कार्य, लाल टिपारा गौशाला, पीएम आवास फूटी कॉलोनी सब स्टेशन, म्यूजियम का पुनर उद्धार, जोन 13 निर्माण, टाउन हॉल मरम्मत, नवीन परिषद भवन निर्माण कार्य एवं ट्रांसपोर्ट नगर सीसी रोड, नाला निर्माण के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, रामबाबू दिनकर, अजय शाक्यवार, अभिषेक प्रसाद, राजेश कश्यप, मनीष यादव, वेदप्रकाश निरंजन, उपयंत्री छाया यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->