दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर माहौर गिरफ्तार
मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को शादी का झांसा देकर एक 32 वर्षीय युवती के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है| पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि अधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का वादा किया और कई महीनों तक कार, फ्लैट व अन्य स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया| शिकायत के आधार पर मुरैना के सिविल लाइन थाने में संबंधित धाराओं (दुष्कर्म, धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया| मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है|