भा क पा राष्ट्रीय आव्हान पर 6 अगस्त से मध्य प्रदेश में पदयात्रा

भा क पा की नई दिल्ली में 29 सितंबर 2026 को महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर अभूतपूर्व रैली

*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ग्वालियर जिला परिषद की बैठक संपन्न*---------

*कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट राज्य कार्यकारिणी सदस्य भा क पा*

ग्वालियर  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  ग्वालियर जिला परिषद की बैठक सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर संपन्न हुई जिसमें म प्र प्रांतीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों की रिपोर्टिंग कार्यकारिणी सदस्य कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट एवं कॉम संजीव राजपूत द्वारा की गई । जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी समय में देश भर में पदयात्रा कार्यक्रम, नई दिल्ली में अभूत पूर्व रैली, महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 जयंती के अवसर पर आयोजन, वर्ष 2026 की पार्टी सदस्यों का नवीनीकरण एवं नई सदस्यता के विषयो पर  विस्तार से चर्चा कर रूपरेखा तैयार की। बैठक की अध्यक्षता  कॉम संजीव राजपूत जिला सचिव ने की ।
मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट  ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र सरकार कि गलत नीतियों, सार्वजनिक संपत्तियों को बड़े पूंजीपतियो को बेचने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्व की विदेशनीति मे बदलाव कर पूंजीवादी देश अमेरिका , इजरायल परस्त नीतियों के कारण देश में आर्थिक संकट था। अमेरिका, इजरायल, ईरान के युद्ध ने आर्थिक  संकट को और बढ़ा दिया है, गरीब  और गरीब होता जा रहा है पूंजीपतियों की संपत्तियों में लगातार इजाफा हो रहा है 10% लोगों के पास देश की संपदा का 40% संपतियों पर कब्जा है। देश की जनता गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त है,जनता पर पेट्रोल, डीजल,सांची दूध की कीमतों में वृद्धि की जा रही है किसानों को फसल  के वाजिब दाम नहीं मिल रहा, किसान खाद के लिए परेशान है, बिजली बिलों मैं वृद्धि, नौजवानों को रोजगार नहीं, विद्यार्थियों का पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासियों की जमीनों को बड़े कारपोरेट घराने अडानी, अंबानी  को आवंटित कर बेदखल करने, मजदूरों के हित में बने हुए कानून को बदलकर नए 4 नए कानून पूजीपतियो के हित में लागू करने आदि समस्याओं के खिलाफ देश की जनता को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर *6 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक सारे देश में पदयात्रा* आयोजित करने का राष्ट्रीय आव्हान किया है। 
  आंदोलन के अगले चरण मे राष्ट्रीय आव्हान के तहत *28 सितंबर 2026 को महान क्रांतिकारी शाहिद भगत सिंह* की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की *अभूतपूर्व ऐतिहासिक रैली की  जावेगी* ।
भा क पा मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिला स्तर पर आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी करने का आवाहन किया है।
 भा क पा ग्वालियर जिला परिषद ने विस्तृत कार्य योजना तैयार कर आंदोलन को सफल बनाने जिले से अधिक से अधिक साथियों को  भाग लेने हेतु निर्णय लिया ।
भा क पा जिला परिषद ग्वालियर की बैठक में कॉम संजीव राजपूत, कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम रविंद्र सरवटे एडवोकेट, कॉम शैलेश परमार, कॉम अनवर खान, कॉम बारे लाल पाल,कॉम हरी शंकर माहौर, कॉम संदीप जाटव,कॉम रमेश सविता, कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम जालिम सिंह, कॉम बृजमोहन भार्गव, कॉम बिरखा राम, कॉम भूपेश पलरिया, कॉम वीरेंद्र जादोन , कॉम मनोज बाथम, कॉम राजू सिंह, कॉम सामेद आदिवासी, कॉम ज्ञान देवी वर्मा, कॉम दुर्गा देवी मौर्य, कॉम महादेवी ने भाग लिया ।



posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->