प्रभात जी आपका आदर्श हमारी ढाल है: तुष्मुल

भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा जी का आज 69 वाँ जन्मदिवस है , वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी शक्ति व आशीर्वाद सदा साथ है । उनके पुत्र व भाजयुमो नेता तुषमुल झा द्वारा की गई भावुक पोस्ट मन कचोटती है , प्रस्तुत हैं तुषमुल झा की पोस्ट ।

परम श्रद्धेय बाबा,
​आज आपका 69वाँ जन्मदिवस है। आपको स्वयं अपने जन्मदिन का कभी कोई विशेष उत्साह नहीं रहता था, आप तो बस अपनी चिर-परिचित सादगी के साथ मुस्कुरा भर देते थे। परंतु हमारे लिए और आपसे जुड़े असंख्य कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए, आपका यह दिन किसी महापर्व से कम नहीं हुआ करता था। चारों ओर जो उत्साह और उल्लास होता था, वह आज भी स्मृतियों में सजीव है।
​बाबा, आज आप भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं। यह शून्यता बहुत गहरी है, लेकिन मेरे और अयत्न के विचारों में, हमारे दैनिक व्यवहार में और हमारी रग-रग में बहते आपके दिए संस्कारों में आप सदैव जीवित हैं और हमेशा रहेंगे।
​जब तक आपका साया सिर पर था, तो लगता था कि यह दुनिया बिल्कुल वैसी ही है जैसी दिखती है, और लोग वैसे ही हैं जैसे वे सामने प्रतीत होते हैं। लेकिन समय के साथ इस कठोर सत्य का भान हुआ कि वास्तविकता बहुत भिन्न है ,दुनिया और लोग वैसे नहीं हैं, जैसा वे आवरण ओढ़े रहते हैं।
​परंतु इन कठिन और दोहरे चरित्र वाली परिस्थितियों के बीच भी हम कभी विचलित नहीं हुए। आपके द्वारा सिंचित किए गए संस्कार इतने गहरे और मजबूत हैं कि आज आपका वही आदर्श ढाल बनकर हमारे साथ खड़ा है। आपके दोनों बेटे, जीवन की हर कठिन परिस्थिति और हर चुनौती का सामना उसी बेदाग ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ कर रहे हैं, जो विरासत में आपने हमें सौंपी है।
​भले ही आप हमारी आँखों के सामने नहीं हैं, लेकिन हमारे अंतर्मन को पूर्ण विश्वास है कि लोक-परलोक की सीमाओं से परे, आपका वात्सल्य और आपका आशीर्वाद सदैव हम पर छाया हुआ है।
​बाबा, आपको इस 69वें जन्मदिवस पर हमारी अश्रुपूर्ण और भावभीनी श्रद्धांजलि।
​जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ बाबा। हम आपको बहुत याद करते हैं।
​आपका,
तुष्मुल झा

posted by Admin
147

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->