सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड मालनपुर ने 185 यूनिट डोनेट किया
सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड मालनपुर की चारों इकाइयों ने मिलकर सेफ सुरक्षित मेगा रक्तदान शिविर का शानदार आयोजन किया गया उक्त रक्तदान शिविर में चार यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी संतोष कवरा अभिषेक दाधीच जी ज्ञान तिवारी राय सिंह शेखावत और कार्मिक प्रबंधक योगेश चौहान बृजभान सिंह मुकेश सभी ने आगे आकर रक्तदान किया एव उनकी टीम के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम के सहयोग से कुल 185 यूनिट रक्तदान किया,
यह रक्त जे एच ब्लड बैंक ग्वालियर
एव रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर को दिया गया जिसमें पीड़ित जरूरत मंद लोगो की मदद हो सके
इस अवसर उपाध्यक्ष रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर डॉ केशव पांडेय कहा सुप्रीम ग्रुपस पीवीसी प्लास्टिक पाइप एव अन्य प्लास्टिक उत्पादन में भारत मे अग्रणी स्थानरखता है यह ग्रुप पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करते है जिससे सेकड़ो लोगो के जीवन को वचाया जाता है
संतोष काबरा जी कहा रक्त का कोई विकल्प नही है कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से 3 माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है
रक्तदाता को इसके बहुत फायदे भी होते है ।
इस पवित्र कार्य के लिए रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल ने सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड मालनपुर को स्मृति सम्मानित चिन्ह देकर सम्मानित किया
रोटरी क्लब रीगल से रोटेरियन गिरिराज गोयल,रोटेरियन पूर्व ए जी डॉ अखिलेश पटेरिया रोटेरियन शशिकांत चतुर्वेदी रोटेरियन धीरेंद्र चौहान डॉ राकेश बगेल एव रेडक्रोस टीम के लोग उपस्थित थे
रोटेरियन सुधीर त्रिपाठी द्वारा शानदार मेगा रक्तदान शिविर के
आयोजन के लिए सुप्रीम ग्रुपस मालनपुर को शुभकामनाएं प्रेषित
करके कहा रक्तदान जीवनदान से कम नही है ।