जैन मिलन फालका बाजार का निशुल्क दंत एवं त्वचा रोग परामर्श शिविर संपन्न
*शिविर में 60 से अधिक रोगी हुए लवांवित*
ग्वालियर 28 मई गुरुवार को
जैन मिलन महिला फालका बाजार द्वारा कुंद कुंद अपार्टमेंट, गस्त का ताजिया के पास एक दिवसीय निशुल्क दंत चिकित्सा एवं स्किन केयर (त्वचा रोग) शिविर का आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर में क्षेत्र के लगभग 50 से 60 नागरिकों ने पहुंचकर अपना निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज कराया।शिविर में मुख्य रूप से विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डॉ. अनिकेत तनेजा और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती खरे ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों के दांतों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं की जांच की और उन्हें उचित परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित कीं।
इस सेवा कार्य के दौरान जैन मिलन संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रीति जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री संध्या दीदी, बाल संस्कार की सह चेयरपर्सन संगीता जैन, जीव दया की सदस्य सुनीता जैन और चंदा जैन सहित जैन मिलन वीरांगना की महिलाएं एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसी दौरान शाखा की अध्यक्ष दीपा जैन और शाखा की मंत्री सोनल जैन के द्वारा डॉक्टरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभी ने शिविर की व्यवस्थाओं को संभालने और इसे सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।