अग्र मिलन ग्रेटर की 580वीं साप्ताहिक सभा रविवार को
ग्वालियर। अग्र मिलन ग्रेटर की 580वीं साप्ताहिक सभा एवं मिनी परिचय सम्मेलन रविवार 17 मई को प्रातः 8.30 से 10.30 बजे तक सुरेश चंद्र जी बिंदल के ऑफिस एफ 73, प्रथम तल, माधव प्लाजा, जिंसी नाला नं. 2 पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में अग्रबंधु अपने एवं अपने रिश्तेदारों के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा की एक फोटोकॉपी लाकर उसका वाचन करें एवं रिश्तों हेतु चर्चा करें। वहीं अखिल भारतीय अग्र वैवाहिक सेवा केंद्र द्वारा पिछले 8 वर्षों से निरंतर आयोजित साप्ताहिक रविवारीय बैठक रविवार 17 मई को सायं 4.30 बजे से 6.30 बजे तक आयोजित होगी। यह जानकारी अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर डॉ. राम बाबू गोयल ने दी है।