राजमाता माधवीराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर हुए अनेक कार्यक्रम
- भजनों की प्रस्तुति हुई, धर्म गुरूओं का हुआ सम्मान
ग्वालियर। कैलाशवासी राजमाता माधवीराजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गये। सर्वप्रथम सुबह 10 बजे कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की छतरी पर स्थित शिवजी का अभिषेक किया गया। वहीं सिंधिया समर्थक मुक्तेश जैन, गुड्डू वारसी द्वारा गायों को हरा चारा खिलाया गया। पार्षद मोहित जाट द्वारा दो-तीन सामाजिक कार्यक्रम किए गए। वहीं अमर कुटे द्वारा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भोजन वितरित किया गया। इसी तारतम्य में शाम को विष्णु भगवान के मंदिर में अंकिता कैलासिया द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। वही सर्वधर्म गुरुओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, बाल खांडे, जयंत जपे, हरिशंकर पचैरी, बृज हरि शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, सत्यकुमार मिश्रा, प्रवीण अग्रवाल, दीपक शर्मा, पूर्व विधायक रामबरन सिंह, रामसुंदर, सभापति मनोज तोमर, वीरेंद्र गंगवाल, प्रशांत गंगवाल, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, रामनारायण मिश्र, सुरेंद्र परमार, विजय फालके, डॉक्टर केशव पांडे, हिमांशु खत्री, कौशलेंद्र राजावत, सुधीर गुप्ता, दिनेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।