नारायण का विरोध, लेकिन समीक्षा भोपाल में डटी

ग्वालियर। भाजपा नेता और मप्र के सामाजिक न्याय, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के कड़े विरोध के चलते ग्वालियर की पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता की ताजपोशी भले ही रूक गई हैं, लेकिन भाजपा की महिला नेत्रियों में प्रदेश में अपना बेहतर बजूद रखने वाली समीक्षा गुप्ता ने हार नहीं मानी हैं। समीक्षा गुप्ता भोपाल में रहकर सभी से मिल रही है। 
समीक्षा गुप्ता चाहती है कि विभिन्न आयोग या किसी निगम मंडल में उनकी योग्यता का लाभ जनहित में मिल सकें। उन्होंने अपनी बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित अन्य दिग्गज भाजपा नेताओं के समक्ष रखी है। अब इस बात की संभावना है कि जल्दी ही समीक्षा गुप्ता की नियुक्ति भी किसी निगम मंडल या आयोग में हो सकती है। 
नारायण - समीक्षा के बीच क्या है विवाद?
मप्र सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह व पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के बीच विवाद की जड़ 2018 के विधानसभा चुनाव हैं, जिसमे दक्षिण से समीक्षा गुप्ता भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ी थी जिस कारण नारायण सिंह कुशवाह 129 मतों से चुनाव हार गये थे और कांग्रेस के प्रवीण पाठक चुनाव जीते थे। 2018 के इस विधानसभा चुनाव की टीस नारायण सिंह कुशवाह के मन में आज तक हैं। इसी कारण जब समीक्षा गुप्ता की बात चलती है तो नारायण सिंह कुशवाह के तेवर उग्र हो जाते हैं। बीते दिनों समीक्षा गुप्ता की राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष पद पर हो रही नियुक्ति भी अचानक रूक गई है।
क्या लोकायुक्त जांच से भी नियुक्ति रूकी?
इधर सूत्रों का कहना है कि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के मेयर कार्यकाल के एक मामले की जांच लोकायुक्त में विचाराधीन है, इसी के चलते उनकी नियुक्ति रूकी हैं। यदि जांच के चलते नियुक्ति हो जाती तो उनकी नियुक्ति पचड़े में पड़ सकती थी। 

posted by Admin
113

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->