BSCA ने रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई

ग्वालियर | बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा मानस भवन में कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 166वी जयंती बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के.डी. बिस्वास ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा रवींद्र संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं का पाठ, उनके साहित्य एवं व्यक्तित्व पर चर्चा तथा उनके जीवन दर्शन पर विशेष प्रस्तुति भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सांस्कृतिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन पिछले 33 वर्षों से निरंतर इस कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है। इस अवसर पर एसोसिएशन के डॉ लाहा, मृणाल कांति रॉय, विवास डे, रूपेन सरकार, प्रवीण मित्रा, अवीक मजूमदार, जॉय बैनर्जी, अशोक घोष, श्रीमती रैना बनर्जी, रजनी मित्रा, बादल बोस सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->