कैट (CAIT) यूथ विंग ग्वालियर द्वारा भीषण गर्मी में जनसेवा हेतु वॉटर कूलर का शुभारंभ


ग्वालियर | कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) यूथ विंग, ग्वालियर द्वारा आज सामाजिक सरोकार के तहत एक सराहनीय पहल की गई। शहर में बढ़ती गर्मी और राहगीरों की सुविधा को देखते हुए 'कृष्णा हेल्थ सेंटर, आमखो' पर शीतल पेयजल हेतु वॉटर कूलर का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  अमर सिंह सिकरवार  (थाना प्रभारी, कंपू थाना, ग्वालियर) के कर-कमलों द्वारा किया गया। 
कैट यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे । 
अंशुल गुप्ता (अध्यक्ष, कैट यूथ विंग) ,मुकेश चौरसिया (कोषाध्यक्ष),दिलीप पंजवानी (जिला संयोजक),हरिओम चौरसिया (संगठन मंत्री),नीरज चौरसिया,कपिल सत्यवानी ऐव समस्त कैट टीम मौजूद रही । 
 इस अवसर पर श्री अमर सिंह सिकरवार जी ने कैट यूथ विंग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है और सामाजिक संस्थाओं का ऐसा आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायी है।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->