sandhyadesh

सकल ब्राह्मण महासमिति 30 को सामूहिक श्रद्धांजलि सभा सनातन धर्म मंदिर में करेगी

,
=====================
 पक्षियों के लिए सकोरे वितरित होंगे,
=====================
 ग्वालियर 24 अप्रैल।
सकल ब्राह्मण महा समिति के कार्य मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक एवं कार्यक्रम संयोजिका रेखा शर्मा, अनिता शर्मा,ने जानकारी दी की ब्राह्मण वर्ग के सभी वर्गों के कोई भी ब्राह्मण का 31 मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक देवलोकगमन हुआ हो उन सभी के लिए सकल ब्राह्मण महासमिति सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि सभा हर माह की 30 तारीख को करने का निर्णय लिया है उसी के तहत तृतीय सामूहिक श्रद्धांजलि सभा दिनांक 30 अप्रैल को सायंकाल 5:00 बजे से 5:30 बजे तक  सनातन धर्म मंदिर के चक्रधर सभागार में आयोजित की गई । देवलोक गमन के परिजनों से आग्रह है कि 30 अप्रैल को 5:00 बजे के पूर्व कार्यक्रम स्थल पर उनकी फोटो लेकर आए जिससे सामूहिक रूप से सभी की आत्मा की शांति के लिए पंडित गिरिराज गुरुजी, पंडित रमाकांत शास्त्री जी द्वारा किए जाने वाला शांति पाठ से सामूहिक श्रद्धांजलि सभा संपन्न हो सके। सकल ब्राह्मण महासमिति पूर्व में ही निर्णय ले चुकी है कि ब्रह्म भोज के नाम पर गंगा भोज  पर 200 से अधिक रिश्तेदार सगे संबंधियों को भोजन कराया जाए। फिजूल खर्ची रोक कर देवलोकगमन जाने वाले की स्मृति में अपनों की स्मृति में कोई रचनात्मक कार्य करें ।
 सकल ब्राह्मण महासमिति देवलोकगमन के परिजनों को निशुल्क एक-एक पक्षियों के पीने के पानी के लिए सकोरे भेंट करेंगी। जिससे वह अपने देखरेख में अपने उन आदमी जनों के प्रति पक्षियों को पानी पिलाकर सेवा कार्य कर सके। पुण्य लाभ अर्जित कर सकें।


posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->