sandhyadesh

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान श्रद्धा एवं भव्यता के साथ सम्पन्न



*ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्य के संवर्धन, युवा पीढ़ी में संस्कार निर्माण तथा सांस्कृतिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं --प्रद्युम्न सिंह तोमर ,(ऊर्जा मंत्री म, प्र, शासन)*
*जयपुर से आई मां गायत्री मां सरस्वती मां लक्ष्मी जी की भव्य मूर्तियां*
*तीन देवियों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हरिद्वार के सात ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ संपन्न*
ग्वालियर। 24 अप्रैल शुक्रवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री चेतना केंद्र (श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट), पिंटो पार्क, ग्वालियर में आज प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान भव्य, दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर माँ गायत्री, माँ सरस्वती एवं माँ लक्ष्मी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भक्तों एवं नगरवासियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। सम्पूर्ण अनुष्ठान शांतिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा आदरणीय श्री योगेंद्र गिरी जी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर गायत्री यज्ञ, विभिन्न संस्कार, सामूहिक प्रार्थना एवं आध्यात्मिक संदेश का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता एवं संस्कारों का प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि: आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी (ऊर्जा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन)
विशिष्ट उपस्थिति: आदरणीय श्री योगेंद्र गिरी जी (शांतिकुंज हरिद्वार)
मुख्य अतिथि आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन, युवा पीढ़ी में संस्कार निर्माण तथा सांस्कृतिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर श्री दामोदर लवानिया जी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया।
ऊर्जा मंत्री आदरणीय श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का स्वागत श्री श्वाल पाठक जी एवं सभी मुख्य व्यवस्थापकों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

स्थान: गायत्री चेतना केंद्र (श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट), पिंटो पार्क, ग्वालियर
आयोजक: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार

यह जानकारी श्री संजय शर्मा (मुख्य व्यवस्थापक) द्वारा प्रदान की गई।

विशेष सहभागिता

इस पावन अवसर पर श्री राजेश पटेल जी (जोन प्रभारी, मध्य प्रदेश), श्री जगदीश कुल्मी जी (केंद्रीय पर्यवेक्षक, अखिल विश्व गायत्री परिवार), प्रज्ञा पीठ के मुख्य व्यवस्थापक श्री शिववीर सिंह चौहान जी, शक्ति पीठ के मुख्य व्यवस्थापक श्री कमलेश गुप्ता जी, वरिष्ठ आदरणीय श्री कालका सिंह चौहान जी, श्रीमती सरोज टोंडन जी, श्रीमती सावित्री सिंह जी, तथा श्रीमती रानी गुप्ता जी एवं श्रीमती नीलम सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। ‌
मीडिया प्रभारी राजू पंडित

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->