sandhyadesh

गंदे पानी की समस्या को लेकर निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

ग्वालियर । माधवगंज क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या को लेकर  निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माधौगंज चौराहा से लेकर लक्कड़ खाना पुल तक सीवर लाइनों के चेंबरों को खुलवा कर चेक किया। इसके साथ ही निगमायुक्त ने आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सहायक यंत्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को गंदे पानी की समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद निगम आयुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर निगम में पौधारोपण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने माधौगंज क्षेत्र में आ रहे गंदे पानी की समस्या को जानने के लिए सीवर चेंबरों को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सभी सीवर लाइनें साफ मिलीं। नगर निगम आयुक्त ने सहायक यंत्री श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को गंदे पानी की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में नाला किनारे बारिश में लगाए जाने वाले पौधों के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, पार्षद जितेंद्र मुदगल आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->