भाजपा कार्यकारिणी घोषणा में अभी एक सप्ताह और लगेगा
ग्वालियर / भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर की जिला कार्यकारिणी को आने में अभी एक से दो सप्ताह का और समय लग सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पदाधिकारियों की सूची जिले से आने के बाद ओके कर दी है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक पदाधिकारियों की सूची में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया हैं। विवादास्पद और केवल चेहरा दिखाने वाले लोगों को पदों से दूर रखा गया है। वहीं नेताओं के पटठों की जगह केवल कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया हैं।