बिहार में छाये है मितेन्द्र, प्रियंका के साथ सभा भी ली
ग्वालियर। युवा इंका के राष्ट्रीय महामंत्री व ग्वालियर के निवासी मितेन्द्र दर्शन सिंह इन दिनों बिहार की कांग्रेस राजनीति में जमकर छाये हुये है। वह वहां विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिये सघन जनसंपर्क व सभायें कर कांग्रेस को मजबूत परिणाम देने के लिये प्रयासरत है।
मितेन्द्र दर्शन सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने कई विधानसभा सीटों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में काम की जिम्मेदारी सौंपी है। वह वहां लगातार सभायें भी कर रहे हैं। बुधवार को चनपटिया विधानसभा में कांग्रेस की स्टार नेत्री प्रियंका गांधी के साथ उन्होंने सभाओं में शिरकत की और उनके साथ मंच पर भी रहे। मितेन्द्र दर्शन सिंह की कांग्रेस के प्रतिनिष्ठा व कार्यप्रणाली कांग्रेस आलाकमान बेहद प्रभावित हैं। इसी कारण वह गांधी परिवार के बेहद नजदीकी कृपा पात्र भी हैं। युवा मितेन्द्र सिंह को कांग्रेस आलाकमान एक सशक्त लीडर के रूप में उभारना चाहता है।