फ्रांस के तोर्स शहर में लोयर नदी किनारे भारत माता का भव्य पूजन संपन्न

तोर्स (फ्रांस)|  पेरिस के नजदीक फ्रांस के ऐतिहासिक तोर्स शहर में लोयर नदी के पावन तट पर मतंगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर, खजुराहो के तत्वावधान में भारत माता का भव्य पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर खजुराहो से पधारे पंडित सुधीर शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यूरोप के विभिन्न देशों से आए प्रवासी भारतीयों और कला-प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से बुंदेलखंड और राजस्थान से आए कलाकारों ने लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपराओं की अद्भुत छटा बिखेरी।
समारोह का मुख्य आकर्षण रहे रहीश भारती, जो पिछले ढाई दशकों से यूरोप की धरती पर भारतीय कला और संस्कृति की ज्योति प्रज्वलित कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कार्यरत थोड़ समूह ने अब तक 119 देशों में भारत माता का ध्वज फहराकर देश का नाम रोशन किया है। इस सांस्कृतिक व्यक्तित्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है और उन्हें भारत सरकार के पद्मश्री सम्मान का प्रबल दावेदार माना जाता है, अपने संबोधन में पंडित शर्मा ने कहा बताया कि भारती से भारत के ही नहीं अपितु दुनिया के मुस्लिम समुदाय को इनसे सीख लेनी चाहिए यह समूह केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का जीवंत दर्पण है, जिसने जहाँ भी प्रस्तुतियाँ दीं, वहाँ भारत माता की शान और भी ऊँची हुई। उन्होंने यह भी कहा कि लोयर नदी का यह पावन तट इस तथ्य का प्रतीक है कि यदि विश्व में स्थायी शांति संभव है तो उसका मार्ग केवल संगीत और साधना से होकर ही गुजरता है पूजन का समापन नवरात्र की पावन बेला पर सामूहिक मंत्रोच्चारण और विश्व शांति की मंगलकामना के साथ हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर से मानवता की भलाई और वैश्विक सद्भाव की प्रार्थना की।

posted by Admin
174

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal