झाँसी मंडल में 30 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त, 8.24 करोड का भुगतान किया
झांसी। उत्तर मध्य रेल झांसी मंडल से 30 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 8.24 करोड का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया एवं समस्त उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ, सेवापंजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जडित पदक मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने प्रदान किये।
उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल से अप्रैल माह में 30 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में बृजेश कुमार चतुर्वेदी वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, मण्डल कार्मिक अधिकारी जी.पी मिश्रा, संतोष कुमार वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक उपस्थित रहे। अन्त में जीपी मिश्रा मण्डल फार्मिक अधिकारी उत्तर मध्य रेल झॉसी ने आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रयागराज राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रयागराज रवि पटेल एवं उनकी टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।