अब 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, एक उम्मीदवार का नामांकन निरस्त


- 22 अप्रैल नाम वापसी के लिये आखिरी दिन

ग्वालियर| भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में प्राप्त हुए नाम-निर्देशन पत्रों की शनिवार 20 अप्रैल को संवीक्षा (जाँच) की गई। जाँच में एक उम्मीदवार का नामांकन विभिन्न त्रुटियों की वजह से अस्वीकार (निरस्त) हो गया है। जाँच में 21 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। इनमें से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रहेंगे, यह 22 अप्रैल को नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगा। नाम वापसी के लिए 22 अप्रैल आखिरी दिन है। 
कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत विधिवत नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की। कलेक्ट्रेट न्यायालय स्थित रिटर्निंग ऑफीसर के कार्यालय में हुई समीक्षा के दौरान सामान्य प्रेक्षक कृष्णा आदित्य भी मौजूद थे। साथ ही सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतुल सिंह तथा प्रत्याशीगण व उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न त्रुटियों के कारण हरदास का नाम निर्देशन पत्र अमान्य घोषित किया गया। इनके अलावा योगेन्द्र सिंह यादव का एक नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत हुआ है। योगेन्द्र यादव द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र भरे गए थे। इनमें से इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के प्रत्याशी के रूप में उनके द्वारा भरा गया नामांकन अस्वीकृत हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत उनका नामांकन मान्य किया गया है। इसलिए योगेन्द्र यादव की उम्मीदवारी बरकरार है।

विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची 
1. कल्याण सिंह कंसाना  बहुजन समाज पार्टी 
2. प्रवीण पाठक  इंडियन नेशनल काँग्रेस 
3. भारत सिंह कुशवाह  भारतीय जनता पार्टी 
4. अर्चना सिंह राठौड़  राष्ट्रीय समाज पक्ष 
5. अंजली मोनू रावत  परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया 
6. चन्दन राठौर  परिवर्तन समाज पार्टी 
7. भरत पाल  आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
8. एडवोकेट मुकेश कुमार कोरी  बहुजन मुक्ति पार्टी 
9. कॉमरेड रचना अग्रवाल  सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
10. राम प्रकाश सिंह पाल  राष्ट्र उदय पार्टी 
11. डॉ. पी. डी. अग्रवाल 
वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ निर्दलीय 
12. अमित परिहार  निर्दलीय 
13. आनंद सिंह कुशवाह (रामायणी) निर्दलीय 
14. गजेन्द्र सिंह  निर्दलीय 
15.  दीपक कुमार बंसल (रंग वाले) निर्दलीय 
16. नरेश चन्द्र शर्मा  निर्दलीय 
17. इंजी. महेन्द्र प्रताप सिंह पाल  निर्दलीय 
18. मुनेश नागर  निर्दलीय 
19. यशदेव शर्मा  निर्दलीय 
20. योगेन्द्र सिंह यादव  निर्दलीय 
21. राकेश धाकड़  निर्दलीय

posted by Admin
79

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->