लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के ब्लॉक प्रभारी मनोनीत
ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की जीत का परचम लहराने के संकल्प को लेकर गुरूवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक स्तरीय प्रभारी बनाये गये हैं। सभी ब्लॉक प्रभारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने प्रभार वाले ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष से संपर्क कर चुनाव प्रचार प्रसार में जुटेंगे और कांग्रेस की पांचों न्याय योजनाओं एवं कांग्रेस के घोषणा पत्र की जानकारी को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्र. 1 के लिये मेहबूब चेन वाले, ब्लॉक क्र. 2 मोनू सोलंकी, ब्लॉक क्र. 3 भैयालाल भटनागर, ब्लॉक क्र. 4 ओमप्रकाश राजपूत, ब्लॉक क्र. 5 अशोक प्रेमी, ब्लॉक गोला का मंदिर चतुर्भुज धनोलिया, ब्लॉक मुरार श्रीमती वीणा भारद्वाज, ब्लॉक थाटीपुर प्रेम सिंह नेताजी, ब्लॉक इंदरगंज भूपेन्द्र तोमर मिक्की, ब्लॉक मेला ग्राउंड श्रीमती सीमा समाधिया, ब्लॉक राम मंदिर धर्मेन्द्र जैन, ब्लॉक गोल पहाड़िया मुकेश धाकड़, ब्लॉक हेमू कालानीयोगेन्द्र यादव (मंगल), ब्लॉक कम्पू विजय शर्मा, ब्लॉक माधौगंज जितेन्द्र कुशवाह को प्रभारी बनाया गया हैं।