ग्वालियर। रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के बुजुर्गो ने बाडी धूमधाम से मनाया। उद्योगपति ललित गुप्ता एवं संगीता गुप्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इण्डस्ट्रियल एरिया बिरलानगर में रामजानकी मंदिर पर प्रातः वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के कार्यकर्ता एकत्रित हुये, कीर्तन किया एवं धर्मसभा के बाद भगवान श्रीराम की आरती की गई। कार्यक्र्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष इंजी. एस.के.गुप्ता, संयुक्त अध्यक्ष मुकेश जैन, उपाध्यक्ष नवरतन अतरोलिया, हजीरा शखा के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, सचिव कमल पटेल, वरिष्ठ सदस्य जोसफ अलकजेण्डर, अशोक प्रेमी, पी.पी. चौबे आदि अनेक सदस्यों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी।
धर्मसभा को सम्बोधित करते हुये डॉ.पं. ओमप्रकाश पटसारिया ने राम जन्म उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। कु खुशी जैन को योग्य पुत्री के सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विष्णूनारायन तिवारी एवं रमेश रजक ने भजनों की प्रस्तुती की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बुजुर्ग उपस्थित थे।