वेदमत्रों से मंथन के साथ प्रकट हुई अग्नि, डाली आहुतियां

ग्वालियर। श्री बालाजी मठ मंदिर लोक न्यास द्वारा आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा में सोमवार को श्री गणेश एवं वास्तु पूजन किया गया। वहीं वेदमत्रों से मंथन के साथ अग्नि प्रकट की गई।
जिला पंचायत कार्यालय के सामने स्थित प्रांगण में चल रहे महायज्ञ के दौरान सबसे पहले भगवान गणेश और वास्तु पूजन किया गया। प्रधान कुंड में ट्रस्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप दुबे और सचिव ज्योति दुबे ने यज्ञ में आहुतियां डाली। इस अवसर पर यज्ञ कर पं. चेतन शर्मा ने कहा कि यज्ञ व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति का आधार है। यज्ञ से मनुष्य के अंतःकरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ वाहनों से होने वाले प्रदूषण से यज्ञ के द्वारा ही मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। कार्यक्रम स्थल पर यज्ञ के बाद कथावाचक पं. रामनरेश उपाध्याय ने माता सती, राजा ध्रुव और पार्वती जन्मोत्सव की कथा सुनाई। इस अवसर पर प्रांगण में श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान पं. नंदगिरी महाराज ने पर्चियां निकालकर लोगों की परेशानियों का समाधान बताया।  

posted by Admin
38

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->