आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में तीन दिवसीय ‘टैकउत्सव 1.0‘ का हुआ आयोजन
- टैकउत्सव 1.0 के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दिया गया अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका
- आठ कोड श्रंखला में डिवाइड किया गया था आयोजन
-परंपरा के रंग, ट्विनिंग के संग के साथ जश्न-ए-अंजाद का हुआ आयोजन
- पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुति देकर भारत की समृद्ध संस्कृति, विविधता और विरासत को किया प्रदर्शित
- पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन
ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में स्कूल आफ कंप्यूटिंग एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (एसओसीआईएस) द्वारा ‘आईडियाज, इनोवेशन, कोलाब्रेट, सेलिब्रेट‘ की भावना पर आधारित तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव ‘ टैकउत्सव 1.0‘ का आयोजन किया गया। वहीं संस्थान के मधुलिमये सेमिनार हाॅल में अंतिम दिवस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ विजयपाल सिंह राठौर (एबीवी ट्रिपल आईटीएम के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर) शामिल हुए। इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. यागेश उपाध्याय, एसओसीआईएस की डीन प्रोफेसर डाॅ. वाणी अग्रवाल, एचओडी डाॅ. निधि दंडोतिया, समन्वयकों के रूप में गौरी शर्मा, अनीशा अग्रवाल और छात्र समन्वयकों में विशाल गोयल और साहिल मांझी शामिल हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने आगे आकर हिस्सा लिया।
टैकउत्सव 1.0 के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दिया गया अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफर कंप्यूटिंग साइंस एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (एसओसीआईएस) ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय ‘टैकउत्सव 1.0‘ के माध्यम से ‘वियर आईडियाज ट्रू इंटो इंपेक्ट‘ की टैगलाइन के साथ इस उत्सव के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धा करने, सहयोग करने और कक्षा से बाहर तकनीक का उत्सव मनाने का खुला मंच प्रदान किया गया।
आठ कोड श्रंखला में डिवाइड किया गया था आयोजन
स्कूल आफर कंप्यूटिंग साइंस एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (एसओसीआईएस) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘ टैकउत्सव 1.0‘ के आयोजन में आठ कोड श्रंखला में डिवाइ किया गया था। उत्सव में कोड लाॅक, ई-स्पोट्र्स एक्स फ्री फायर, री-इनोवेट एक्स, बुल्ड इन द बॉक्स, ई-स्पोट्र्स चैस एंड बीजीएमआई, साइबरफोरगेज, हैक्टोब्रेफेस्ट हैक डे और ईस्कैप रूपम शामिल थे। इन आयोजनों में तकनीकी चुनौतियों, नवाचार प्रतियोगिताओं और ई-स्पोट्र्स प्रतियोगिताओं का समावेश था। यह उत्सव एसओसीआईएस के तकनीकी क्लबों नैक्सस क्लब, एआई क्लब, साइबर सेल्ड क्लब, आईटीएम डेबलपर्स क्लब और कोड क्रफ्ट क्लब से जुड़ा था। मेजर लेग्यू हैकिंग (एमएलएच), कोडिंग गुरूकुल, मंकी इंकी, एबी क्रेशन और बीआईएएस ने उत्सव में सहयोगी के रूप में भाग लिया।
परंपरा के रंग, ट्विनिंग के संग के साथ जश्न-ए-अंजाद का हुआ आयोजन
स्कूल आफर कंप्यूटिंग साइंस एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (एसओसीआईएस) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘ टैकउत्सव 1.0‘ के अंतर्गत ‘परंपरा के रंग, ट्विनिंग के संग‘ जश्न-ए-अंदाज का भी आयोजन किया गया। एमजी ब्लाॅक में आयोजित इस दो दिवसीय थीम समारोह छात्र-छात्राओं शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे, और पंजीकरण क्यूआर कोड के माध्यम से किया गया।
पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुति देकर भारत की समृद्ध संस्कृति, विविधता और विरासत को किया प्रदर्शित
स्कूल आफर कंप्यूटिंग साइंस एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (एसओसीआईएस) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘ टैकउत्सव 1.0‘ के अंतर्गत जश्न-ए-अंदाज के तहत प्रथम दिवस प्रतिभागियों ने देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधान पहनकर भारत की समृद्ध संस्कृति, विविधता और विरासत को प्रदर्शित किया। वहीं द्वितीय दिवस प्रतिभागियों ने अपने मित्र, शिक्षा और समूह के साथ एक जैसी थीम के परिधान पहने और मिलती-जुलती पोशाकों, रंगो और एसेसरीज के मध्यम से अपनी समान शैली प्रदर्शित की।
पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन
स्कूल आफर कंप्यूटिंग साइंस एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (एसओसीआईएस) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘ टैकउत्सव 1.0‘ का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। जहां आठ आयोजनों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय पाल सिंह राठौर, वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय, डीन प्रोफेसर डाॅ. वाणी अग्रवाल, एचओडी डाॅ. निधि दंडोतिया द्वारा विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस उत्सव में स्कूल आॅफर कंप्यूटिंग साइंस एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (एसओसीआईएस) के साथ-साथ एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर, एबीवी ट्रिपल आईटीएम ग्वालियर और एमआईटीएम के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
यह रहा परिणाम
- नेक्सस क्लब द्वारा आयोजित कोललॉक में फेंटा कोडर्स ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि गोल्डन प्लाटून ने दूसरे और टीम एग्नाइट तीसरे स्थान पर रही।
- साइबर शील्ड क्लब द्वारा आयोजित साइबरफोर्ज में कुश तायल प्रथम स्थान पर रहे। जबकि वर्षिता उरुगोंडा दूसरे और प्रियांशु विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
- कोड क्राफ्ट क्लब द्वारा आयोजित री-इनोवेट एक्स में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के याश गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। आईटीएम जीआई के सूर्यांश दुबे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रिंस राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- चैस में यश सक्सेना ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंत्रिक्ष त्यागी दूसरे और अंकित कुमार सिन्हा तीसरे स्थान पर रहे।
- आईडीसी क्लब द्वारा आयोजित बिल्ड इन द बाॅक्स में देवराज सेंगर ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि अमन शुक्ला दूसरे और संस्कार ध्रूमल तीसरे स्थान पर रहे।
- ईस्कैप रूम में प्रियांशी सिंह प्रथम, लक्ष्य वर्मा द्वितीय और आर्यन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- एआई क्लब द्वारा आयोजित हैक्टोब्रेफेस्ट हैक-डे में दो अलग-अलग चुनौतियों में दो टीमें विजेता बनीं। भव्य खत्री, धीरज गुर्जर और देवेंद्र सिंह की टीम पनीर टिक्का पिज्जा ने बेस्ट यूज ऑफ ऑफन सोर्स एआई चुनौती जीती। यश प्रत्यक्ष और अंकुर आयुष सोनी की टीम कैप्सिकम ने बेस्ट यूज ऑफ जेम्मा-4 चुनौती जीती।
- ई-स्पोट्र्स श्रेणी में राधे दाधीच के नेतृत्व वाली टीम वोटेक्स ने बीजीएमआई प्रतियोगिता जीती। जबकि प्रहलाद कुशवाहा के नेतृत्व वाली टीम डेविल ने फ्री फायर में जीत हासिल की।