चिड़ियाघर में बच्चों ने कागज पर उकेरे देशभक्ति के रंग
ग्वालियर । हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहरभर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बच्चों के लिए एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में शहर के 25 से 30 प्राथमिक, मिडिल और हाई स्कूल के लगभग 80 से 90 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति के रंगों से ओत-प्रोत होकर तिरंगे और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित सुंदर चित्र बनाए। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के महत्व के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से विजयी प्रतिभागियों की घोषणा विशेषज्ञों द्वारा ड्राइंग चेक करने के बाद की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में जू-क्यूरेटर श्री गौरव परिहार उपस्थित रहे।