ग्वालियर। शहर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने गुरूवार को नवनियुक्त जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उद्योग प्रतिनिधियों और श्री भदौरिया के मध्य चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर विचार-विमर्श किया गया कि ग्वालियर विकास प्राधिकरण की भूमिका उद्योगों के विकास एवं विस्तार में किस प्रकार अधिक प्रभावी एवं लाभकारी हो सकती है। साथ ही, जीडीए की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों में आवश्यक सुधारों के संबंध में भी सुझाव साझा किए। बैठक में सोबरन सिंह तोमर (प्रांतीय अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), प्रकाश रोहरा, निर्मल सिंह, संतोख सिंह, अभय गर्ग, संजीव मल्होत्रा, रवि गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, गोपाल मोटवानी, संजय धवन एवं कपिल जयसिंघानी उपस्थित रहे।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur