अधिसूचना में अभी देर, लेकिन चेंबर की चुनावी रंगत चढ़ने लगी

(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन चुनावी रंगत व्यापारियों और चेंबर सदस्यों पर दिखाई देने लगी हैं। चेंबर में हाउसों के द्वारा लड़ाये जाने वाले प्रत्याशी बाजारों और चेंबर सदस्यों के घर घर दस्तक देने लगे हैं। अभी व्हाईट हाउस और क्रियेटिव हाउस के प्रत्याशी घर घर जा रहे है, वहीं स्वतंत्र हाउस से चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल ने भी अपना प्रचार अभियान समर्थकों के साथ शुरू कर दिया हैं।
अभी यहां बता दें कि व्हाईट हाउस ने चेंबर आफ कामर्स चुनावों के लिये अध्यक्ष पद पर पारस जैन, संयुक्त अध्यक्ष पद पर डा. विनोद जैन, उपाध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल सन्नी, मानसेवी सचिव पद पर दीपक अग्रवाल, सहसचिव पद पर दीपक पमनानी, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल बाबा को उतारा हैं। वहीं क्रियेटिव हाउस ने अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि क्रियेटिव हाउस पद पर किसी को नहीं लड़ायेगा। क्रियेटिव की ओर से संयुक्त अध्यक्ष पद पर सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष पद पर संदीप नारायण अग्रवाल सचिव पद पर राकेश अग्रवाल रोम कम्प्यूटर, सहसचिव पद पर राकेश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पद पर अजय गोयल को उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया हैं।
क्रियेटिव और व्हाईट हाउस के प्रत्याशियों ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन इनमे सबसे आगे व्हाईट हाउस के कोषाध्यक्ष पद उम्मीदवार मनोज अग्रवाल बाबा है, जो लगातार 15 दिन से प्रचार अभियान में सबसे आगे है, उन्होंने तो बाकायदा अपना कार्यालय भी हाईकोर्ट इंदरगंज चौराहे पर खोल भी लिया हैं और नियमित समर्थकों के साथ बैठ भी रहे हैं। वहीं अध्यक्ष पद के पारस जैन, सचिव उम्मीदवार दीपक अग्रवाल भी प्रचार अभियान को तेज कर रहे हैं। इसी बीेच चेंबर हुये नये घटनाक्रम में डा. प्रवीण अग्रवाल ने अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करके सबको चौंका दिया हैं। डा. प्रवीण अग्रवाल ने महज दो दिन में ही प्रचार अभियान में तेजी ला दी हैं। उनके समर्थकों की टीम अलग अलग बाजारों में घूमकर उनके लिये समर्थन जुटा रही हैं। इसमे एक अन्य स्वतंत्र उम्मीदवार मोहन माहेश्वरी ने भी संयुक्त अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। 
संयुक्त अध्यक्ष प्रचार अभियान में सुरेश बंसल सबसे आगे
संयुक्त अध्यक्ष पद पर यदि मोहन माहेश्वरी लड़ेंगे तो मामला त्रिकोणात्मक हो जायेगा। लेकिन अभी प्रचार अभियान में क्रियेटिव के संयुक्त अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेश बंसल सबसे आगे चल रहे है। वह अधिकांश चेंबर सदस्यों से उनके प्रतिष्ठान जाकर समर्थन मांग रहे हैं। वैसे भी अग्रवाल महासभा अध्यक्ष के नाते बड़े आयोजन करके उन्होंने अपनी पैठ बना रखी हैं और व्यापारियों से उनके अच्छे संबंध भी हैं।
व्हाईट हाउस से एक और बागी
व्हाईट हाउस से प्रत्याशी न बनाये जाने पर एक और सदस्य बागी हो गया है। यह बागी ओमप्रकाश अग्रवाल लल्ला है, जिसने संयुक्त अध्यक्ष पद पर स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया हैं। 

posted by Admin
64

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->