विधायक डाॅ. सिकरवार ने पराक्रम स्वाभिमान यात्रा का किया स्वागत
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पराक्रम स्वाभिमान यात्रा का स्वागत किया। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आज किलागेट से पराक्रम स्वाभिमान यात्रा शुरू हुई, जैसे ही यात्रा आकाशवाणी तिराहा पर पहुॅची तो विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शीतल पेयजल एवं पुष्पहार पहनाकर यात्रा का भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, राजेश तोमर, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, श्रीमती रेखा जाटव, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद केदार बरहादिया, पार्षद प्रमोद खरे, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, राजा भदौरिया, जीतू कुशवाह, प्रतीक जैन, राहुल गुर्जर, वैभव सिकरवार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।