ग्वालियर । वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर नगर निगम की ओर से समाधि स्थल पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति मनोज सिंह तोमर, जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, साडा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश, पार्षद सोनू त्रिपाठी, संजीव पोतनीश, अजय तिवारी, निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतीक राव सहित मातृ शक्ति एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में निगम सभापति मनोज तोमर द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता व अखडंता की शपथ दिलाई गई।