कै. सिंधिया ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास किएः राठौड़

- कै. सिंधिया टी-10 व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप उत्तर प्रदेश टीम ने जीती
ग्वालियर। आठवीं कै. महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया मेमोरियल नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज टी-10 का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिरला अस्पताल के डॉक्टर देवड़ा, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इंडियन व्हीलचेयर एसोसिएशन के संरक्षक आशीष प्रताप सिंह राठौड़ उपस्थित थे।
समापन समारोह कैलाशवासी माधव महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमपी और यूपी के बीच खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुये 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जबाब में मध्य प्रदेश की टीम 14 ओवर दो बॉल में 73 रन पर सिमट गई। कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश टीम के कप्तान कबीर भदौरिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन महासचिव वीर बहादुर सिंह ने व्यक्त किया। मध्यप्रदेश टीम के कप्तान कबीर भदौरिया द्वारा अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। इस अवसर पर गोपाल गर्ग अंपायर का भी सम्मान किया गया।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->