योग शिक्षको को दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

ग्वालियर  जिले में विश्व योग दिवस 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग के लिये व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस सिलसिले में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा योग के मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षत किया जा रहा है। प्रथम चरण में 143 शिक्षकों एवं द्वितीय चरण में 600 से अधिक शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है। भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) में गुरुवार को द्वितीय चरण का योग प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इसी तरह डबरा तथा भितरवार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
तृतीय चरण का प्रशिक्षण 12 जून से शुरू होगा। यह प्रशिक्षण ग्वालियर में आईआईटीटीएम में शुरू होगा। इसी तरह ओम मैरिज गार्डन डबरा में डबरा विकासखंड तथा उत्कृष्ट उमावि भितरवार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। आईआईटीटीएम में आयोजित हुए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में शिक्षकों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल प्राणायाम, ध्यान, और विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराकर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया। समापन अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक रविन्द्र सिंह तोमर एवं जिला योग प्रभारी गोविन्द मेहरोत्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->