दुर्वाकुर लोक कल्याण समिति के प्रशिक्षण शिविर का समापन, हुए अनेक कार्यक्रम
ग्वालियर| महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से दुर्वाकुर लोक कल्याण समिति द्वारा आयोजित 45 टिप्सी आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गत शाम रेलवे हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया| कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता थी| वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजना हरी बाबू शिवहरे, वरिष्ठ पत्रकार विनय अग्रवाल, सीमा समाधिया, पार्षद किरण धर्मेंद्र वर्मा थे| कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विनोद गुप्ता ने की|
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष स्मिता नवीन पवार ने बताया कि हमारी संस्था पिछले तीन वर्षों से महिलाओं के उत्थान के लिए एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है| वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समीक्षा गुप्ता ने कहा क्योंकि जून के महीने में वीरांगना लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस आता है आज का जो कार्यक्रम है महिलाओं एवं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस संस्था द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत प्रशंसनीय है| कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया| प्रशिक्षण शिविर में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया| सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए| वहीं संस्था की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए| वहीं संस्था द्वारा पत्रकार संदीप ओझा, सुरजीत शर्मा, देवेंद्र पटेल, दिव्यानंद अर्गल, एवं इशिका जुनेजा एवं महिला थाना प्रभारी रश्मि भदोरिया को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष सीमा भदोरिया, आरती दांतरे ,शोभा त्रिपाठी, शोभा पाठक, पूजा बंसल, निशा यादव, मोनिका राणा, सुनीता खानविलकर, कृष्णा भदोरिया, मंजू नायर, रुचि सडन, रुचि सुखदाने, नीतू राघव प्रिया मीणा रीना सिसोदिया रेखा शर्मा अलका गुप्ता सहित सभी बच्चों के अभीभावक गण मौजूद थे|