अग्र मिलन की 584वीं बैठक मुकेश अग्रवाल के निवास पर होगी
ग्वालियर। अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर की 584वीं साप्ताहिक सभा एवं मिनी परिचय सम्मेलन 14 जून को प्रातः 8.30 से 10 बजे तक वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के मकान नंबर 100 शारदा विहार नये हाईकोर्ट के पास निवास पर आयोजित होगी। अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर के डा. रामबाबू गोयल ने उक्त जानकारी देकर सभी सदस्यों से उपस्थिति का आग्रह किया है।