रामदास घाटी व 1000 बिस्तर अस्पताल में हुआ पौधारोपण
ग्वालियर । विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को नगर निगम एवं आमजनों के द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रामदास घाटी तथा 1000 बिस्तर अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल ने बताया कि निगम और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखरेख करने का संदेश दिया। इस अवसर पर रामदास घाटी तथा 1000 बिस्तर अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।