कलेक्ट्रेट में तहसीलदार का रीडर बीस हजार की रिश्वत लेते दबोचा


ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, एसपी दिलीप तोमर ने बताया कि रिश्वत में 40 हजार मांगे थे

ग्वालियर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो पुलिस (ईओडब्ल्यू) ने आज ग्वालियर कलेक्ट्रेट के एक तहसीलदार के रीडर को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये दबोचा है। रीडर ने टोटल 40 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।

ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सिंह तोमर ने बताया कि जितेन्द्र पांण्डेय निवासी किलागेट घासमंडी ने शिकायत की थी कि तहसीलदार कार्यालय गोसपुरा का रीडर अनिल कुडवारिया उसके एक प्लाट के नामांन्तरण करवाने के लिये 40 हजार रूपये मांग रहा है।

सके बाद ईओडब्ल्यू पुलिस ने शिकायत की मांग की पुष्टि की और एक ट्रेप दल टीआई शैलेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में गठित कर आज कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही कलेक्ट्रेट में आवेदक जितेन्द्र पांण्डेय ने रीडर अनिल कुडवारिया को 20 हजार रूपये दिये तुरंत उसे दबोच लिया गया। आरोपी अनिल कुडवारिया के हाथ रासायनिक घोल से धुलवाये तो धोल का रंग गुलाबी हुआ जिसके बाद रिश्वत लेने की पुष्टि भी हुई। ईओडब्ल्यू पुलिस ने रिश्वत लेने वाले रीडर अनिल कुडवारिया पर धारा 7, भ्र.नि.. 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया है।

ट्रेप टीम में ईओडब्ल्यू के अनिल कुमार लोधी, निरीक्षक मदनमोहन मालवीय, पारूल चंदेल , उन निरीक्षक नीलम श्रीवास्तव, हरिकिशोर चतुर्वेदी, ब्रजमोहन शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, आरक्षक नरेश सिंह, अभिषेक चौहान, अभिषेक सिंह तोमर , स्थायी कर्मी दीपक श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

posted by Admin
488

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->