ग्वालियर टिम्बर एवं प्लाइवुड एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


ग्वालियर। ग्वालियर टिम्बर एवं प्लाइवुड एसोसिएशन द्वारा नई कार्यकारिणी (2026-29) के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर “एक शाम संगीत के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन रंग महल गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में प्लाइवुड व्यवसाय से जुड़े सभी सदस्यों ने अपने परिवार सहित उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव आशीष जैन, संयुक्त अध्यक्ष उमेश मंगल, उपाध्यक्ष गिर्राज सिंघल, सहसचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल तथा संरक्षक राजकुमार बंसल ने संगठन के विकास एवं सदस्यों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकारिणी सदस्यों में अजीत कुमार जैन, अभिनव गिदवानी, नितिन गोयल, बृजमोहन अग्रवाल, नमन गोयल, आशीष गुप्ता, श्रीकृष्ण कुमार अग्रवाल,  विकास अग्रवाल, नितीश अग्रवाल तथा मुकेश अग्रवाल, मनोज मंगल, शैलेंद्र गोयल शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गीतों एवं संगीतमय प्रस्तुतियों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्द, आपसी सहयोग और संगठनात्मक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बना। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए एसोसिएशन की निरंतर प्रगति एवं सफलता की कामना की।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->