धर्म मंत्री सिंहल को रसोईघर से हटाया

ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंडल में आए दिन विवाद करने वाले धर्म मंत्री रविन्द्र सिंहल चौबे को कार्यकारिणी ने रसोईघर से हटा दिया गया है। हालांकि कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र बंसल ने चौबे के खिलाफ पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसका समर्थन प्रधानमंत्री रमेश गोयल लल्ला, नारायण बृजवासी और समीर अग्रवाल ने किया। लेकिन अध्यक्ष विजय गोयल एवं कृष्ण कुमार गोयल टीपू ने इस कार्रवाई को यह कहकर टलवा दिया कि इसके लिए जांच कमेटी गठित की जाए।इस तरह पांच सदस्यीय कमेटी मामले की जांच करेगी।
दरअसल कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र बंसल एवं पुजारी और रसोई में कार्य करने वाली महिलाओं की ओर से लगातार यह शिकायतें आ रही थी कि धर्म मंत्री रविन्द्र सिंघल (चौबे) द्वारा उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है। बंसल ने तो उनके साथ की गई अभद्रता को लेकर कार्यवाही के लिए पत्र भी लिखा था। इस पर चर्चा आने पर चौबे को तत्काल प्रभाव से रसोईघर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। रसोई का कार्य अब शैलेन्द्र बंसल को सौंपा गया है। बंसल के पत्र पर जांच के लिए अध्यक्ष, संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री एवं कोषाध्यक्ष द्वारा जांच कर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा चक्रधर मंदिर के द्वार को चांदी से मढवाने का निर्णय लेते हुए सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह परिसर के मुख्य द्वार और चक्रधर एवं माता मंदिर में नए सिरे से नक्काशीदार जाली और पत्थर लगाए जाएंगे।इन सब कार्यों पर सत्तर से अस्सी लाख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए निजी बैंकों में जमा राशि निकाली जाएगी।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->