नगर निगम की विशेष पहल: सफेद छतों से निगम कार्यालयों में मिलेगी गर्मी से राहत

ग्वालियर भीषण गर्मी के बीच नगर निगम ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों की छतों पर सोलर  रिफ्लेक्टिव पेंट (व्हाइट रूफिंग -सफेद कोटिंग) का काम शुरू कर दिया है। इस तकनीक से छतों का तापमान कम हो रहा है, जिससे कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को गर्मी से राहत मिल रही है। साथ ही बिजली की खपत में कमी और भवनों की उम्र बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
सहायक यंत्री अजय शाक्यवार ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक विशेष पहल के तहत निगम के सभी शासकीय भवनों की छत पर सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट  (व्हाइट रूफिंग) का कार्य प्रारंभ किया है। शहर में नगर निगम के 25 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जहां सैकड़ों कर्मचारी प्रतिदिन कार्यरत हैं। पुराने भवनों में संचालित होने के कारण गर्मी के मौसम में दोपहर के समय कमरे अत्यधिक गर्म हो जाते हैं। कई कार्यालयों में वातानुकूलन की सुविधा न होने के कारण कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय जी के निर्देश पर सभी कार्यालयों की छतों पर सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट (सफेद कोटिंग )का काम कराया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 9,10,19, 20 में यह कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि बाकी कार्यालयों में अगले एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम ने बताया कि यह कदम कर्मचारियों के कामकाज को सुगम बनाने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण और भवन सुरक्षा की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->